Posts

Showing posts from June, 2022

महाराष्ट्र सियासी संकट: शिंदे गुट बोला- बीजेपी संग बनाएंगे सरकार, पवार ने कहा- विधानसभा में देखेंगे

Image
NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि सब जानते हैं, कैसे शिवसेना के बागी विधायकों को गुजरात और फिर असम ले जाया गया. हमें उनकी मदद करने वालों का नाम लेने की जरूरत नहीं है...असम सरकार उनकी मदद कर रही है. मुझे आगे किसी का नाम लेने की जरूरत नहीं है. महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि MVA ने CM उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को समर्थन देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है अगर एक बार (शिवसेना) विधायक मुंबई लौट आएंगे तो स्थिति बदल जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि सब जानते हैं, कैसे शिवसेना के बागी विधायकों को गुजरात और फिर असम ले जाया गया. हमें उनकी मदद करने वालों का नाम लेने की जरूरत नहीं है...असम सरकार उनकी मदद कर रही है. मुझे आगे किसी का नाम लेने की जरूरत नहीं है. विधानसभा में होगा फैसला इसके अलावा उन्होंने कहा कि बहुमत का फैसला विधानसभा में होगा. वे विधायकों को बोले असम में नहीं मुंबई में फैसला होगा. उन्होंने कहा कि फ्लोर टेस्ट में बहुमत पता चला जाएगा. पवार ने सरकार की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि उद्धव ठाकरे ने अच्छा काम किया है. पवार ने अपने बयान म...